जगहें जिनके नाम हैं अनोखे


भारत विविधताओं का देश है, यहां कई बातें अनोखी हैं। लोग, संस्कृति, खानपान, पहनावा और रहन-सहन के अलावा देश में कुछ जगहें ऐसी हैं, जिनके नाम सुनकर एकबारगी आप हंसेंगे जरूर। गधा, दारू, कुत्ता, काला बकरा, बाढ़, पू या पूह जैसे इलाके अपने अनोखे नाम की वजह से खास पहचान रखते हैं ।

आपमें से ज्यादातर इन जगहों को जानते होंगे, लेकिन बहुत सारे ऐसे भी हैं, जिनके लिए ये नाम किसी जानवर के ही हो सकते हैं, जगह के नहीं। हालांकि इनके नाम ऐसे क्यों हैं, किसने और क्यों रखे गए हैं, ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन पहली बार सुनने में बड़े अनोखे हैं।

तो चलिए आपको ऐसी 12 जगहों के बारे में बताते हैं। आप जानकर खुश होंगे क्योंकि हो सकता है कि इनमें से कुछ आपके ही राज्य में हों या पड़ोस में।
  1. फारबिसगंज, बिहार { एकबारगी पढ़ें तो फोर्ब्स+गंज लगता है, लेकिन है फारबिसगंज }
  2. काला बकरा, पंजाब
  3. पू या पूह, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)
  4. दारू, झारखंड
  5. गधा, गुजरात
  6. गंदे, झारखंड
  7. कुत्ता, कर्नाटक : कर्नाटक के दक्षिणी कुर्ग में स्थित यह जगह कर्नाटक-केरल बॉर्डर पर है। कुत्ता अपनी वाइल्डलाइफ के लिए पहचाना जाता है। यहां से नागरहोल नेशनल पार्क महज 10 किमी की दूरी पर है।
  8. लैलूंगा, छत्तीसगढ़
  9. पनौती, उत्तर प्रदेश : यूपी-बिहार में ऐसे अन-लकी लोगों को स्थानीय भाषा में 'पनौती' बुलाते हैं, लेकिन यह जगह ही पनौती है। यूपी का छोटा सा कस्बा है
  10. चूटिया, असम
  11. भभुआ, बिहार
  12. बाढ़, बिहार



No comments:



Recent Posts :

Powered by Blogger.