भारतीय संविधान के कुछ खास FACTS


66 साल पहले 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। जो संविधान सभा ने पास होने के बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। 

भारतीय संविधान की अहम FACTS

  1. भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। 
  2. भारत का संविधान दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है। सबसे छोटा अमेरिका और इराक का संविधान सबसे पुराना है। 
  3. भारत का संविधान हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखा गया है। इसकी मूल कॉपी आज भी लोकसभा की लाइब्रेरी में मौजूद है। 
  4. संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 13 अलग-अलग कमेटी बनाई गई थीं, जिसके चेयरमैन बाबा साहब अंबेडकर थे। 
  5. 26 नवंबर 1949 को संविधान का ड्राफ्ट फाइनल हुआ और संविधान सभा ने इसे पहली बार स्वीकार किया था। 
  6. 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 मेंबर्स ने साइन कर संविधान को लागू करने के लिए सहमति जताई। 
  7. जब संविधान सभा के मेंबर्स ने इस पर साइन किए तब संसद के बाहर बारिश हो रही थी, जिसे सगुन माना गया था। 
  8. इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 
  9. 29 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराब अंबेडकर की अगुआई में संविधान की प्रारूप समिति बनाई गई। 
  10. भारतीय संविधान में कई देशों के संविधान की बातों को शामिल किया गया है। जिसमें जापान से सुप्रीम कोर्ट, आयरलैंड से डायरेक्टिव प्रिंसिपल शामिल किए गए। 
  11. भारतीय संविधान में 65 साल में अब तक 100 बार संशोधन हो चुका है। 


No comments:



Recent Posts :

Powered by Blogger.