भारत की स्वास्थ्य सेवाएँ (Health Services) के कुछ statistics और हकीकत


भारत में बड़ी संख्या में doctors, medical store और hospital हैं। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने का पर्याप्त अनुभव और ज्ञान भी उपलब्ध है। ये ऐसे hospital और स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें सरकार चलाती है।सरकार अपनी जनसंख्या के एक बड़े भाग की देखभाल करने में समर्थ है, जो सैकड़ों और हजारों गाँवों में फैली हुई है।

भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के कुछ statistics को जानना जरूरी है जैसे :
  1. संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।
  2. पिछले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में काफ़ी वृद्धि हुई है। सन् 1950 में भारत में केवल 2,717 अस्पताल थे। सन् 1991 में 11,174 अस्पताल थे और सन् 2000 में यह संख्या बढ़कर 18,218 हो गई।
  3. भारत में विदेशों से बहुत बड़ी संख्या में इलाज कराने हेतु medical tourist आते हैं। वे इलाज के लिए भारत के कुछ ऐसे hospital में आते हैं, जिनकी तुलना संसार के सर्वश्रेष्ठ hospital से की जा सकती है।
  4. भारत विश्व का दवाइयाँ (medicine) निर्मित करने वाला चौथा बड़ा देश है और यहाँ से भारी मात्र में दवाइयों का निर्यात होता है। 
फिर भी कुछ हकीकत ये दिखाता है कि हमारे देश में स्वास्थ्य की स्थिति कितनी खराब है। सकारात्मक विकास के बाद भी हम जनता को उचित स्वास्थ्य सेवाएँ देने में असमर्थ हैं। हमारे देश के पास पैसा है, ज्ञान है और अनुभवी व्यक्ति हैं, फिर भी हम सबको आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ देने में असमर्थ हैं।


भारत-की-स्वास्थ्य-सेवाएँ-health-services-statistics-और-हकीकत

हकीकत 1 : भारत के अधिकांश डॉक्टर शहरी क्षेत्रें में बसते हैं। ग्रामवासियों को डॉक्टर तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रें में जनसंख्या के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या काफ़ी कम है।

हकीकत 2 : भारत में करीब पाँच लाख लोग प्रतिवर्ष तपेदिक (TB) से मर जाते हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक इस संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हर वर्ष मलेरिया के लगभग बीस लाख मामलों की रिपोर्ट प्राप्त होती है। यह संख्या कम नहीं हो रही है।

हकीकत 3 : हम सबको पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। संचारणीय बीमारियाँ (Transient Diseases) पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। इन बीमारियों में से 21% जलजनित होती हैं। जैसे-हैजा, पेट के कीड़े और हैपेटाइटिस.

हकीकत 4 : भारत के समस्त बच्चों में से आधों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है और वे अल्प-पोषण के शिकार रहते हैं।
Check these Interesting Facts about India

No comments:



Recent Posts :

Powered by Blogger.